जंगल में अचेत अवस्था में मिली 22 वर्षीय युवती. पिकनिक मनाने गए सैलानियों ने दी पुलिस को सूचना. युवती गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती. जांच में जुटी पुलिस।

कवर्धा: कवर्धा में सनसनी खेज मामला समाने आया है. जिले के कूकदूर थाना क्षेत्र अंतर्गत बदौरा के जंगल में शुक्रवार साम पिकनिक मनाने गए लोगों को दर्द से कराहती 22 वर्षीय युवती अचेत अवस्था में मिली है। जिसके बाद युवकों ने पुलिस को सूचना दी और घायल युवती को पंडरिया समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है. युवती की गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर किया गया है. फिलहाल युवती कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं है। पुलिस युवती के होस में आने का इंतजार कर रही है बयान के बाद ही घटना की सही जानकारी मिल पाएगी।

परिजनों ने बताया की युवती अपने नाना नानी के घर रहने गई हुई थी वहां से युवती अपने मूंह बोली दीदी जीजा के घर मुनमुना चली गई अब उन्हें युवती के इस स्थिति के बारे में जानकारी मिली तो वे सिधा अस्पताल पहुंचे है।
परिजनों ने बताया की युवती के गला घोंटने और शरीर पर मारपीट के कई गंभीर चोट के निशान हैं पैर के नाखून नहीं है। युवती अब तक पुरी तरह होस में नहीं है और बहुत दहसत में है. जरुर युवती के साथ बहुत बुरा हुआ है. मामले के जो भी दोषी हो उन्हें कड़ी से कड़ी सजा मिले ताकि दोबारा किसी अन्य बेटी के साथ ऐसी घटना ना हो।
पुलिस बयान
महिला थाना प्रभारी सांता लकड़ा ने बताया की शुक्रवार साम बदौरा के जंगल में पिकनिक मनाने गए कुछ लोगों ने किसी का दर्द से कराहने की आवाज सुनी पास जाकर देखा तो एक युवती गंभीर अवस्था में पड़ी हुई थी उन्होंने पुलिस को सूचना दी और तत्काल पंडरिया अस्पताल में भर्ती कराया जहां से युवती को जिला अस्पताल रेफर किया गया है. युवती की इलाज जारी है. शरीर पर चोट के निशान हैं. फिलहाल युवती बयान देने की स्थिति में नहीं है युवती के होश में आने का इंतजार किया जा रहा है जिसके बाद ही मामला क्लियर हो पाएगा।




