अपना कबीरधाममध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़

कवर्धा के ज्ञान गंगा दुर्गा उत्सव समिति द्वारा मां दुर्गा की स्थापना, पंचमी के अवसर पर जसगीत कार्यक्रम का आयोजन भक्तिमय हुआ माहौल

कवर्धा। ज्ञान गंगा दुर्गा उत्सव समिति द्वारा कवर्धा के राजमहल चौक में मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जा रही है। पंचमी के अवसर पर समिति की ओर से जसगीत कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में वार्डवासी शामिल हुए।

जसगीत की भक्तिमय धुनों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालु भक्ति में लीन होकर झूमते नजर आए। आयोजन में वार्डवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और मां दुर्गा के जयकारों से माहौल भक्तिमय बना रहा।

समिति के अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव ने बताया कि समिति द्वारा प्रतिवर्ष मां दुर्गा की स्थापना कर धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। इसका उद्देश्य लोगों में धार्मिक आस्था, सामाजिक एकता और आपसी भाईचारे को बढ़ावा देना है। उन्होंने आयोजन में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने वाले सभी वार्डवासियों का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

खबर शेयर करें और खुद से मेहनत करें!