अपना कबीरधाममध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़

कवर्धा:कुटकीपारा में स्थापित हुई वीरांगना रानी दुर्गावती की प्रतिमा, संघर्ष और स्वाभिमान की प्रेरणा गांव-गांव तक पहुंचाने का संकल्प

कुटकीपारा। ग्राम कुटकीपारा में मंडला गढ़ की वीरांगना रानी दुर्गावती की प्रतिमा स्थापना के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों और समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान पूरे गांव में रानी दुर्गावती के प्रति श्रद्धा और सम्मान का भाव देखने को मिला।

प्रतिमा स्थापना कार्यक्रम के तहत कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों ने उत्साह के साथ भाग लिया। कलश यात्रा गांव के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी। इस दौरान जगह-जगह ग्रामीणों ने यात्रा का स्वागत किया और अतिथियों से आत्मीय मुलाकात की। आयोजन में समाज के लोगों की सहभागिता ने कार्यक्रम को विशेष बना दिया।

इस अवसर पर राजा खड्ग राज सिंह ने कहा कि ग्राम कुटकीपारा में वीरांगना रानी दुर्गावती की प्रतिमा की स्थापना हम सभी के लिए गर्व, हर्ष और सम्मान का विषय है। रानी दुर्गावती का जीवन साहस, स्वाभिमान, त्याग और संघर्ष की मिसाल है। उनका गौरवशाली इतिहास और आदिवासी समाज के प्रति उनका योगदान आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है।

उन्होंने कहा कि यह आयोजन केवल प्रतिमा स्थापना तक सीमित नहीं रहना चाहिए। रानी दुर्गावती के विचारों, उनके संघर्ष और स्वाभिमान की प्रेरणा को गांव-गांव तक पहुंचाने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण शुरुआत है। उन्होंने कहा कि कुटकीपारा से शुरू हुआ यह प्रयास आगे चलकर पूरे क्षेत्र में पहुंचे, इसके लिए समाज के साथ मिलकर निरंतर प्रयास किए जाएंगे।

कार्यक्रम के अंत में राजा खड्ग राज सिंह ने आयोजन में शामिल होने वाले सभी ग्रामीणों और समाज के लोगों का आभार जताया। उन्होंने ग्रामवासियों द्वारा दिए गए स्नेह, सम्मान और आत्मीय स्वागत के लिए हृदय से धन्यवाद देते हुए सभी को शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

खबर शेयर करें और खुद से मेहनत करें!