अपना कबीरधाममध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़
कवर्धा:राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में अजीज पब्लिक स्कूल की छात्रा रिदा फातिमा का चयन

कवर्धा। अजीज पब्लिक स्कूल, कवर्धा के लिए यह गौरव का विषय है कि विद्यालय की प्रतिभावान छात्रा रिदा फातिमा, कक्षा 6वीं, का चयन हैंडबॉल खेल में 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के लिए हुआ है।
राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन जांजगीर-चांपा में 22 अगस्त से 25 अगस्त 2026 तक किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में रिदा फातिमा हैंडबॉल खेल में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी।
रिदा के चयन से विद्यालय परिवार, शिक्षकों और साथी विद्यार्थियों में खुशी का माहौल है। विद्यालय प्रबंधन ने उनकी इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी हैं।


