अपना कबीरधाममध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़

कवर्धा: त्योहारी सीजन को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, 8 खाद्य नमूने जांच के लिए भेजे

कवर्धा। जिला कबीरधाम में ‘खाबो बने, रहिबो’ अभियान के तहत आगामी त्योहारी सीजन को ध्यान में रखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा लगातार निरीक्षण एवं कार्रवाई की जा रही है। अभिहित अधिकारी मुकेश साहू के मार्गदर्शन में वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी बृजेंद भारती एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारी फणीभूषण जायसवाल ने 17 और 18 अगस्त को जिले के विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया।
अभियान के दौरान जोधपुरी स्वीट्स, रायपुर से 3 प्रकार की मिठाइयों के नमूने, बालाजी जोधपुरी, पिपरिया से खाद्य नमूने तथा पप्पू एजेंसी, मोहगांव और पंडरिया से 1-1 खोया बर्फी एवं अन्य खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए। इसके अलावा यादव डेली नीड्स, पोड़ी से भी खाद्य नमूना संकलित किया गया। कुल 8 खाद्य नमूनों को विधिक एवं सर्विलांस नमूने के रूप में संकलित कर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है।

विभाग को सीएम हेल्पलाइन के माध्यम से प्राप्त शिकायत के आधार पर पोड़ी स्थित स्कूल परिसर के आसपास की दुकानों का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान दुकानों में पाए गए मिसब्रांडेड खाद्य पदार्थों को मौके पर ही नष्ट कराया गया। साथ ही दुकानदारों को खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
खाद्य सुरक्षा विभाग ने दुकानदारों को साफ-सफाई बनाए रखने, गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री का विक्रय करने तथा खाद्य पदार्थों के पैकेट पर आवश्यक जानकारी और लेबलिंग की जांच करने के निर्देश दिए हैं। विभाग ने स्पष्ट किया कि आगामी त्योहारी सीजन के दौरान मिलावटी और अमानक खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए निरीक्षण एवं नमूना संकलन की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

खबर शेयर करें और खुद से मेहनत करें!