अपना कबीरधाममध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़

कवर्धा कलेक्टर का तबादला, तुलिका प्रजापति होंगी नई कलेक्टर

कवर्धा: कबीरधाम जिले के कलेक्टर का तबादला कर दिया गया है। छत्तीसगढ़ शासन के महानदी भवन से 32 आईएएस अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी किया गया है।
जारी आदेश के अनुसार, कबीरधाम कलेक्टर को संयुक्त सचिव, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं आईएस तुलिका प्रजापति को कबीरधाम जिले का नया कलेक्टर नियुक्त किया गया है। श्रीमती तुलिका प्रजापति भारतीय प्रशासनिक सेवा 2016 बैच की अधिकारी है जोकि वर्तमान में मानपुर मोहला अंबागढ़ चौकी की कलेक्टर है।
प्रशासनिक फेरबदल के तहत प्रदेश के विभिन्न जिलों और विभागों में आईएएस अधिकारियों की नई पदस्थापना की गई है। तुलिका प्रजापति अब कबीरधाम जिले की प्रशासनिक कमान संभालेंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

खबर शेयर करें और खुद से मेहनत करें!