अपना कबीरधाममध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़

कवर्धा: गुरुकुल पब्लिक स्कूल में जिला स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन

कवर्धा/ नगर की प्रतिष्ठित अंग्रेजी माध्यम संस्था गुरुकुल पब्लिक स्कूल में जिला स्तरीय अंतर्विद्यालयीन अंडर-19 फुटबॉल प्रतियोगिता का दो दिवसीय आयोजन किया गया । इस द्वितीय दिवस की फाइनल प्रतियोगिता के सम्माननीय अतिथि के रूप में श्री नितेश छाबड़ा ख्यातिप्राप्त क्रीड़ा पत्रकार, संस्था के पदाधिकारीगण तथा शाला के प्राचार्य मंचासीन थे। समस्त अतिथियों के कर कमलों द्वारा विद्या की देवी माँ सरस्वती के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर पूजन वंदन के साथ प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। अतिथियों को पुष्प गुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया गया ।

आज सेमीफाइनल गुरुकुल पब्लिक स्कूल तथा स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम शाला बोड़ला तथा एकाडेमिक वर्ल्ड स्कूल बेमेतरा तथा स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम शाला छुईखदान के मध्य हुआ। इसमें गुरुकुल 3-0 व एकाडेमिक वर्ल्ड स्कूल 2-0 से विजयी हुए।अंत में गुरुकुल पब्लिक स्कूल एवं एकाडेमिक वर्ल्ड स्कूल के साथ संघर्षपूर्ण रोमांचक मैच हुआ। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने पूरे जोश एवं उत्साह के साथ एक दूसरे से कड़ा मुकाबला करते हुए प्रतियोगिता को रोमांचक बना दिया। सभी दर्शकों ने जोरदार तालियों से सभी खिलाड़ियों का समर्थन किया। फाइनल मैच में भारत एकेडमिक वर्ल्ड स्कूल के खिलाड़ियों ने अथक परिश्रम करते हुए पैनाल्टी शूट से विजय हासिल की। इस प्रतियोगिता में विजयी टीम को पुरस्कृत किया गया। अन्य दलों को भी सम्माननीय अतिथियों के करकमलों द्वारा सम्मानित एवं पुरस्कृत किया गया। समस्त अतिथियों को शाला की तरफ से स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस उपलब्धि पर शाला के अध्यक्ष , पदाधिकारीगण तथा प्राचार्य ने सभी खिलाड़ियों व क्रीड़ाध्यापकों को हार्दिक बधाइयाँ और शुभकामनाएँ दीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

खबर शेयर करें और खुद से मेहनत करें!