कवर्धा में बिना वैध दस्तावेज के रह रहे 09 संदिग्ध लोगों को पुलिस ने पकड़ा, पहले भी पकड़े जा चुके हैं 128 लोग।


कवर्धा: भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहें तनाव के मद्देनजर सुरक्षा के दिष्टी से इलाकों में घुसपैठ को रोकने के लिए कबीरधाम पुलिस टास्क फोर्स के नाम से टीम बनाकर विशेष अभियान चला कर संदिग्ध लोगों की पहचान की जा रही है। टीम में एडिशनल एसपी पुष्पेन्द्र बघेल, डीएसपी कृष्ण कुमार चंद्राकर, कोतवाली प्रभारी समेत दो टीआई व 50 से अधिक पुलिस जवान शामिल हैं। यहां टीम सूचना के आधार पर जिले के अलग-अलग गांव इलाकों में किराए के मकान, गुड़ फैक्ट्री, होटल, कारखाना, ईंट भट्ठों एवं अन्य जगह काम रहने वाले लोगों की पहचान कर रही है। और लोगों से उनके स्थाई पता व दस्तावेज की जांच कर कर रही है, जांच में संदिग्ध पाए जाने पर कारवाई भी कर रही है। मंगलवार को डीएसपी कृष्ण कुमार चंद्राकर के नेतृत्व में टीम शहर के आदर्श नगर, कसाई पारा,अटल आवास ,समनापुर गांव, हरिनछपारा गांव समेत विभिन्न स्थान पर सरप्राइज चेकिंग की गई जिसमें 6 उत्तर प्रदेश व 3 आस-पास जिले के संदिग्ध को पुलिस ने पकड़ा, संबंधितों से पुछताछ करने पर उनके पास सही दस्तावेज नहीं मिले, जिसपर पुलिस ने संदिग्ध लोगों पर धारा 128 BNSS के तहत कारवाई कर न्यायालय में पेश किया है।

एडिशनल एसपी पुष्पेन्द्र बघेल ने बताया की कबीरधाम जिले में बांग्लादेश व पाकिस्तानी घुसपैठियों को रोकने विशेष टीम बनाई गई है, टीम द्वारा आज कारवाई करते हुए 09 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, इससे पहले भी कबीरधाम पुलिस के द्वारा 128 लोगों की पहचान की गई थी, यहां कारवाई आगे भी जारी रहेगी।

कबीरधाम जिले की जनता से अपील है की जिले में कोई भी संदिग्ध लगे पुलिस को फौरन सूचना दे ताकि उसकी पहचान की जा सके। इसके अलावा जिले में मकान किराए पर देने वाले लोगों से अपील है की वे अपने किरायादारों की जानकारी पुलिस को दे और ओनलाइन या ऑफलाइन के मध्य से पुलिस सत्यापन जरुर कराए।


