मनोरंजन

सोनू निगम परिवार समेत हुए कोविड पॉजिटिव, दुबई में हैं सिंगर

बॉलीवुड के मशहूर सिंगर सोनू निगम कोविड पॉजिटिव हो गए हैं। सिंगर दुबई में हैं और परिवार के साथ कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। सोनू निगम ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करके इस बात की जानकारी दी है। सोनू निगम ने बताया कि उन्हें एक कॉन्सर्ट और सुपर सिंगर सीजन 3 की शूटिंग के लिए इंडिया आने वाले थे, मगर जब उन्होंने कोविड टेस्ट कराया तो उनकी रिपोर्ट कोविड पॉजिटिव आई। उन्होंने दोबारा और तीसरी बार भी कोविड टेस्ट कराया मगर हर बार उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। सोनू निगम ने बताया कि उनकी तबीयत ठीक है उनका गला भी काम कर रहा है। मगर उनके लिए बुरा लग रहा है जिनका मेरी वजह से लॉस हुआ। सोनू निगम ने कहा कि मेरी जगह कॉन्सर्ट में शान चले गए और सुपर सिंगर में अनु मलिक जी हैं उनकी जगह।

सोनू निगम ने बताया कि उनकी पत्नी मधुरिमा और बेटा नेवान निगम भी कोविड पॉजिटिव हैं। सोनू निगम परिवार के साथ दुबई में अपने घर में ही क्वारंटीन हैं। सोनू निगम ने वीडियो में ये भी कहा कि उनके आस-पास के कई जानने वाले लोग कोविड पॉजिटिव हैं। उन्होंने कहा कि ये बहुत तेजी से फैल रहा है और बुरा लग रहा है क्योंकि अभी काम शुरू हुआ है। सोनू ने कहा कि दो साल से थियेटर और फिल्म से जुड़े लोगों का काम प्रभावित हो रहा है, लेकिन उम्मीद है कि चीजें ठीक होंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

खबर शेयर करें और खुद से मेहनत करें!